आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, लकड़ी का मुगदर बरामद!

0

संतकबीरनगर –

जनपद के थाना बेलहरकला क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने और अवैध कटान के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का मुगदर भी बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण –

वादी श्री गोविन्द त्रिपाठी (वन क्षेत्राधिकारी मेंहदावल रेंज, बेलहरकला) द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को ग्राम जंगल दशहर में रिजर्व फॉरेस्ट की लकड़ी के अवैध कटान की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची थी। इसी दौरान अभियुक्तों ने लाठी-डंडों से वन कर्मियों पर हमला बोल दिया और वादी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने आए अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

इस मामले में थाना बेलहरकला में मुकदमा अपराध संख्या 294/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं और भारतीय वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –

सदरे आलम पुत्र हकीमुल्लाह (उम्र करीब 40 वर्ष), निवासी – जंगल दशहर, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर।

मो0 फारुख पुत्र हकीमुल्लाह (उम्र करीब 33 वर्ष), निवासी – जंगल दशहर, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर।

बरामदगी –

घटना में प्रयुक्त 01 अदद लकड़ी का मुगदर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप-निरीक्षक श्री वीरेन्द्र कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल बृजेश पाण्डेय, और कांस्टेबल मनीष चन्द यादव, संतोष चौहान, ओमप्रकाश चौरसिया तथा नीरज कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story