सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जागरूकता रैली का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ !
जिलाधिकारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 16 नवम्बर।
यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनपद में 16 से 30 नवम्बर 2026 तक सम्पन्न होने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनों एवं एन.सी.सी. कैडेट्स की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एन.सी.सी. कैडेट्स की रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकल कर विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए नानपारा बईपास स्थित परिवहन कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जबकि रैली में शामिल जागरूकता वाहन लनपद के विभिन्न स्थलों पर घूम-घूम कर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे।

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के शुभारम्भ अवसर पर जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने आमजन विशेषकर युवा वर्ग से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। चार पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट बांधें तथा हेलेमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाये। मार्गों पर लगायें संकेतांक तथा स्पीड लिमिट का पालन करें तथा दूसरे लोगों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलायें, ओवर स्पीडिंग से बचे। डीएम ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित होने वाले पखवाड़े के दौरान जिले भर में लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी न चलाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। साथ ही जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार, परिवहन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, यातायात प्रभारी सहित परिवहन एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
