सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
रिसिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल विश्राम घाट स्थित सरयू तट पर छठ महापर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और पुत्र व पति की दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान सरयू घाट पर काफी रौनक रही। महिलाओं ने दीपदान कर छठी मइया की विधिवत पूजा-अर्चना की। गन्ना, केला, अनन्नास और हरी सब्जियों से सजी रंग-बिरंगी डलियों के साथ महिलाओं ने सूप और लोटे में नारियल रखकर सूर्यदेव की उपासना की। घाट पर प्रकाश और पानी की व्यवस्था भी रही। पूजा में मारवाड़ी महिलाओं की संख्या अधिक रही।
इस अवसर पर निशा अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन नीरू श्रीवास्तव, सीमा निगम, डॉ0 नाईनसी निगम,नीतू निगम, पूर्व चेयरमैन राजेश निगम, महेश अग्रवाल, शैकी निगम , शनी वैश्य, कृष्ण चन्द्र यादव, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

