आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा झिंगहा घाट का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का लिया गया जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 14 नवम्बर।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत संयुक्त रूप से झिंगहा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, आवागमन के मार्गों एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं निगरानी के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा संबंधित को निर्देशित किया गया कि सभी प्रमुख एवं संवेदनशील घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। घाट पर प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था सुव्यवस्थित रखी जाए तथा सुरक्षा एवं निगरानी हेतु राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। जलाशयों में गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं तथा आवश्यकतानुसार नाव, गोताखोर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु चिकित्सा सहायता एवं एंबुलेंस की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों की समुचित व्यवस्था करने तथा वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर शेष तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा पर्व के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि छठ महापर्व सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई कि छठ महापर्व पर निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही मनायें, जल में उतरते समय विशेष सावधानी बरतें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन भी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story