मथुरा अधिवेशन में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का जयघोष, गौरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्याम नारायण तिवारी सम्मानित !
Oplus_131072
मथुरा / वृंदावन।
धर्मनगरी मथुरा-वृंदावन के हरिदास प्रेक्षागृह में विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बड़ा शंखनाद हुआ। 16 से 19 नवंबर तक चले इस भव्य अधिवेशन में देश-विदेश से जुटे हजारों कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण के लिए ब्रज रज हाथ में लेकर धर्म संकल्प लिया। इस ऐतिहासिक मौके पर गौरक्षा क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम नारायण तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका कद बढ़ाया गया।
जयघोष से गूंज उठा हरिदास प्रेक्षागृह –
विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति के नेतृत्व एवं धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य श्री हरिओम पाठक के पावन सानिध्य में आयोजित इस अधिवेशन में जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। श्रीकृष्ण और श्री राधारानी के गगनभेदी जयकारों के बीच कार्यकर्ताओं ने धर्म, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक ले जाने की हुंकार भरी।

गौरक्षा में शानदार कार्य पर ‘श्याम नारायण तिवारी’ का भव्य सम्मान –
अधिवेशन का मुख्य आकर्षण गौरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम नारायण तिवारी का सम्मान समारोह रहा। गौरक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश शासन में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त (सदस्य, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) एवं महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति ने श्याम नारायण तिवारी को फूल माला पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

इसके साथ ही गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण शुक्ल और प्रदेश महामंत्री श्री हरविंद्र राघव ने भी श्याम नारायण तिवारी का अभिनंदन किया। संगठन से मिले इस गौरवपूर्ण सम्मान से अभिभूत श्याम नारायण तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों और गौरक्षा अभियान को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर देश-विदेश से आए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र, शील्ड, प्रतीक चिन्ह, प्रसाद, शंख और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया गया।

