कटसहरा बाजार में अरसू मेडिकल स्टोर्स की दूसरी शाखा का उद्घाटन !
गोरखपुर -
आज कटसहरा बाजार में अरसू मेडिकल स्टोर्स की दूसरी शाखा का उद्घाटन पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं प्रतिष्ठान के शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। नई शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को दवाइयों एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
उद्घाटन के अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
