सहजनवां में पटाखों की दुकानों का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण ।
सहजनवां- गोरखपुर ।
उपजिलाधिकारी सहजनवां एवं क्षेत्राधिकारी गीडा महोदया द्वारा मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां में संचालित पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
