आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर डीएम अनुज मलिक ने की प्रेस-वार्ता, 16 नवंबर से होगी शुरुआत, ऐसे करें ‘स्व-गणना’।

0

संत कबीर नगर ।

जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुज मलिक ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेस-वार्ता की। यह बैठक आगामी भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के संबंध में आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी और सभी मीडियाकर्मियों ने वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

16 नवंबर से शुरू होगा वास्तविक जनसंख्या गणना का कार्य –

प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए डीएम अनुज मलिक ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों व घरों की गणना और चिन्हांकन का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब 16 नवंबर 2026 से अत्यंत महत्वपूर्ण द्वितीय चरण (वास्तविक जनसंख्या गणना) का कार्य आरंभ हो रहा है, जिसमें प्रत्येक परिवार और व्यक्ति की सटीक जानकारी दर्ज की जाएगी।

क्या है ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) प्रक्रिया ?

जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिक चाहें तो खुद भी अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

अवधि: 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का कार्य किया जाएगा।

वेबसाइट: जनपदवासी आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

प्रक्रिया: पोर्टल पर जाकर अपना राज्य चुनें, कैप्चा भरें, परिवार के मुखिया का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से सत्यापित करें। इसके बाद भाषा चुनें, डिजिटल मैप पर घर का सही स्थान/लैंडमार्क चिह्नित करें और 40 प्रश्नों की प्रश्नावली भरकर सबमिट करें।

SE ID संभाल कर रखें: फॉर्म सबमिशन के बाद आपको 11 अंकों की ‘SE ID’ प्राप्त होगी। इसे सुरक्षित रखें और जब प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएं, तो उन्हें यह आईडी जरूर दिखाएं!

पोर्टल पर पूछे जाएंगे कुल 40 प्रश्न-

डीएम ने जानकारी दी कि स्व-गणना प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर व्यक्ति की पहचान, शिक्षा, भाषा, रोजगार और जन्म जैसी जानकारियों से संबंधित कुल 40 प्रश्न शामिल किए गए हैं, जिनके यथोचित विकल्प नागरिकों को चुनने होंगे।

मीडिया से की अपील –

जिलाधिकारी ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस राष्ट्रीय अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में अपना सक्रिय सहयोग दें, ताकि समाज का हर नागरिक जागरूक हो सके और प्रगणकों को सही व सटीक जानकारी देकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके।

इस अवसर पर जनगणना प्रभारी सुजीत कुमार, जनगणना सहायक अभय कुमार चौधरी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित जनपद के कई गणमान्य पत्रकार व अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story