एमएलसी व जिलाधिकारी की उपस्थिति में लहहसुन एवं प्याज़ बीज वितरण कार्य का हुआ शुभारम्भ !
मुख्यालय नर्सरी में एमएलसी व जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण !
कृषि भवन व मृदा परिक्षण प्रयोगशाला का डीएम ने किया निरीक्षण !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 05 नवम्बर।
जनपद के कृषकों को औद्यानिक विकास की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रदेश में संचालित एकीकृत बागवानी मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कृषकों हेतु विकास की योजना अन्तर्गत जिला उद्यान अधिकारी बहराइच के कार्यालय परिसर में पंजीकृत कृषकों को विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में प्याज एवं लहसुन बीज वितरण कार्य का शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने मुख्यालय की नर्सरी में टॉमी एटकिंस आम एवं जिलाधिकारी द्वारा सन्सेशन प्रजाति के आम पौध का रोपण किया गया।
एमएलसी डॉ. त्रिपाठी व जिलाधिकारी श्री पाण्डेय द्वारा उद्यान विभाग कार्यालय परिसर तथा पौधशाला मुख्यालय की नर्सरी की साफ-सफाई की प्रसंशा की गई। साथ ही पौधशाला में विषमुक्त खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किये गये प्रदर्श की प्रसंशा करते हुए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। एमएलसी डॉ. त्रिपाठी ने सरकार की मंशानुरूप जनपद के कृषकों को शाकभाजी एवं मसाला की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाय।
इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला एवं उप निदेशक कृषि बहराइच के कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रयोशाला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के अधिकाधिक कृषकों मृदा परीक्षण कराने तथा तदनुसार संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उप निदेशक कृषि कार्यालय के निरीक्षण के साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त पाये जाने पर जिलाधिकारी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, योजना प्रभारी पंकज वर्मा सहित विभागीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।
