गोरखपुर की बेटी वैष्णवी मिश्रा बेल्जियम में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व !
11 साल की उम्र में दो बड़ी उपलब्धियां, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी चयनित !
गोरखपुर/सहजनवां ।
सहजनवां क्षेत्र के ग्राम भिटिया की 11 वर्षीय जिम्नास्ट वैष्णवी मिश्रा ने अपनी प्रतिभा से गोरखपुर का मान बढ़ाया है। उनका चयन 12 से 16 नवंबर तक बेल्जियम में आयोजित जिम्नोवा जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है।
इसके साथ ही वैष्णवी 24 से 28 नवंबर तक मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय युवा जिम्नास्टिक चैंपियनशिप-2026 में अंडर-14 वर्ग में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगी। वर्तमान में वह हैदराबाद के द गौडियम इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रही हैं।

वैष्णवी की इस दोहरी उपलब्धि से ग्राम भिटिया सहित पूरे सहजनवां क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके दादा मानद कैप्टन ओम प्रकाश मिश्रा और क्षेत्रवासियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
