पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना रिसिया पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर, के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में विशुनापुर निवासी बिफई पुत्र यूनुस (40) और गुरुचाही निवासी विक्रम उर्फ बुढ़ऊ पुत्र राममिलन (22) शामिल हैं। दोनों विभिन्न मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित थे। पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, उपनिरीक्षक वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी सुशील मिश्रा और आरक्षी संतोष कुमार शामिल रहे।
