मगहर: कबीर चौरा परिसर में लाखों की लागत से बना ओपन जिम बदहाल, झाड़-झंखाड़ में तब्दील हुआ परिसर !
संतकबीरनगर- मगहर ।
संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली कबीर चौरा परिसर में नगर पंचायत द्वारा ओपन जिम स्थापित किया गया है।जो देखरेख के अभाव में पार्क झाड़ झंखाड़ उग गया है। जिससे जिम में जाने वाले लोगों में भय व्याप्त है।नगर के लोगों ने ओपन जिम परिसर की सफाफाई कराने के साथ ही फर्श को भी ठीक कराने की मांग की है।
नगर पंचायत प्रशासन ने कबीर चौरा परिसर में लाखों की लागत से ओपन जिम का निर्माण कराया है।ताकि कबीर चौरा में आने वाले बच्चों को मनोरंजन के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी मिल सके। जिम्मेदारों के द्वारा इसकी समय से देखरेख करने से पूरा जिम कबाड़ व उसके आस पास में झाड़ झंखाड़ उग आए हैं। जिससे वहां का उपयोग निरर्थक साबित होरहा है।सामाजिक कार्यकर्ता फखरे आलम सनी,एडवोकेट मो नसीम हुसैन खान आदि का कहना है कि कबीर स्थली को पर्यटक स्थल के रूप में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विकसित किया जारहा है। यहां पर रोज स्कूली बच्चे व पर्यटकों के साथ ही नगर व आस पास के लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा परिसर में ओपन जिम स्थापित कर सराहनीय कार्य किया था। लेकिन उसका उचित रख रखाव न होने के कारण जिम के उपकरण खराब होने के कगार पर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही पूरा परिसर झाड़झंखाड़ में तब्दील होता जाराहा है।उन्होंने नगर प्रशासन से मांग की है कि ओपन जिम का रखरखाव करने के साथ ही जिम परिसर की साफसफाई कराई जाए।उबड़ खाबड़ जमीन को सही कराकर फर्श बनवाने का कार्य किया जाए। जिससे जिम का सही उपयोग होसके।

इस सम्बंध में पूछे जाने पर प्रभारी अधिशाषी अधिकारी सीमा राय ने बताया कि संज्ञान में आया है उसकी साफसफाई कर दी जाएगी।
