संतकबीरनगर: PET परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण ।
खलीलाबाद के कई प्रमुख कॉलेजों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की सतर्कता का लिया जायजा।
संतकबीरनगर ।
जनपद संतकबीरनगर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को पूरी तरह से सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में आज दिनांक 01.11.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया।

प्रमुख परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण:
निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने खलीलाबाद स्थित कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों का दौरा किया, जिनमें मुख्य रूप से:
- मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज ।
- एच.आर.पी.जी. कॉलेज (HRPG College) ।
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज।
- हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज।
शामिल रहे। इन केंद्रों पर पहुंचकर उन्होंने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
पुलिसकर्मियों को दिए गए सख्त और आवश्यक दिशा-निर्देश:
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता की जांच की और उन्हें निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए:
परीक्षा के दौरान सभीकर्मी पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
परीक्षा केंद्रों के आसपास पूरी तरह शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।
परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यातायात और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष रूप से कड़ी नजर रखी जाए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पुलिस कर्मियों को आपसी बेहतर समन्वय और पूरी तत्परता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में PET परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके।
