आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक !

0

विकास कार्यों एवं जनकल्याण योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को दिये गये दिशा निर्देश !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 03 नवम्बर।

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक कैसरगंज आनन्द यादव, सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, ब्लाक प्रमुखगण, अन्य जनप्रतिनिधि तथा समिति के सदस्यगण व सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

वीबी-जी राम जी योजना की समीक्षा के दौरान सांसद द्वारा उपायुक्त श्रम रोजगार को निर्देश दिया गया कि जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दंे। इसी प्रकार उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देश दिये गये कि स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ायी जाय। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत 622272 कृषक को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष रू. 2000 की दर से 03 किस्तों में रू 6000 की सहायता प्रदान की जा रही है। सम्मान निधि की धनराशि किसानों के बैंक खाते में सीधे अन्तरित की जा रही है। अब तक जिले के 617990 किसान लाभान्वित हो चुके है। फसल बीमा योजना अन्तर्गत आपदा से जो हानि हुई है उसका सर्वे कर लिया गया है समय से अनुदान प्रेषित कर दिया जायेगा।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान, राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना व राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना की समीक्षा में सभी योजनाओं का टारगेट पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। सांसद डॉ. गोंड द्वारा गौआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों को शासन की मंशानुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत वर्तमान समय में अन्त्योदय अन्न योजना के 1,17,009 राशन कार्ड तथा पात्र गृहस्थी योजना के 6,01,392 राशन कार्ड कुल 7,28,401 राशन कार्ड प्रचलित है। सांसद द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी दुकानों पर कार्मिशियल सिलेण्डर का यूज किया जाय। अवैध रिफलिंग नहीं होनी चाहिए इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जाय।

आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 419852 परिवारों के सापेक्ष 384804 परिवारों अर्थात 1741857 के सापेक्ष 1079707 पात्र व्यक्तियों को गोल्डेन कार्ड निर्गत किये गये हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री वयवंधन योजना के तहत अब तक 42255 वृद्धजनों केे गोल्डेन कार्ड बनाये गये हैं। निर्देश दिया गया कि योजना से असंतृप्त सभी पात्र व्यक्तियों को गोल्डेन कार्ड से आच्छादित किया जाय।

सर्वाईकल कैंसर के प्रभावी नियंत्रण हेतु 14 से 15 आयु के बीच की बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि लक्षित 48677 किशोरियों में से 47925 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नयी एचपीवी वैक्सीन लगायी गयी है। इस सम्बन्ध में सांसद डॉ. गोंड द्वारा सुझाव दिया गया कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाय। सीएमओ को निर्देश दिया गया कि विभागीय योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों की ब्लाकवार सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाय। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान सांसद डॉ. गोंड द्वारा निर्देश दिया गया कि निर्धारित मानक के अनुसार गतिमान योजनाओं को समयबद्धता के साथ पूर्ण कर जलापूर्ति सुनिश्चित करायी जाय।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया गया कि सदन में प्राप्त हुए निर्देशों तथा सुझावों का आगामी बैठक से पूर्व अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। इससे पूर्व डीएम व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता द्वारा बैठक में आये हुए जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डीएफओ बहराइच सुंदरेशा, सीएमओ डॉ संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story