आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा, बहराइच में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित !
सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाओं के एकीकरण पर दिया गया जोर, डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 02 नवम्बर।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आज जनपद बहराइच में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केदो एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीरपुरा तथा महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में तथा जनपद के 100 से अधिक निजी चिकित्सालय में ीउपे सॉल्यूशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में डिजिटल रिकॉर्ड को संरक्षित किया जा रहा है। डिजिटल रिकॉर्ड हेतु प्रत्येक नागरिक का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आभा कार्ड के रूप में बनाया जा रहा है। जनपद में 27 लाख से अधिक नागरिकों के आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिलाधिकारी बहराइच ने उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित करते हुए बताया कि शासन की मंसा अनुसार भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाओं का एकीकरण किए जाने पर बल दिया जा रहा है इसी के अंतर्गत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का क्रियान्वयन किया जा रहा है इसके माध्यम से आने वाले समय में किसी भी मरीज को पर्चे के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं होगी पैथोलॉजी जांच उसके मोबाइल पर ही प्राप्त हो जाएगी समस्त स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में पोर्टल पर संरक्षित रहेगी इससे आम जनमानस को अनावश्यक रूप से भाग दौड़ करने एवं पर्चे आदि से मुक्ति प्राप्त हो जाएगी उन्होंने कहा कि आशा करते हैं कि आने वाले समय में समस्त सरकारी एवं निजी चिकित्सालय डिजिटल रूप में मरीज के हेल्थ रिकॉर्ड रखना शुरू कर देंगे जिससे आम जनमानस को पर्याप्त सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी चिकित्सालय महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज हुजूरपुर चितौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ना जीरपुरा को प्रशस्ति पद देकर सम्मानित किया गया साथ ही निजी चिकित्सालय जैन हॉस्पिटल केडिया हॉस्पिटल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महाराज सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज डॉक्टर संजय खत्री मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महर्षि बालार्क चिकित्सालय डॉक्टर एस के वर्मा मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार नूडल आयुष्मान भारत डॉ संदीप मिश्रा डॉ अर्चित श्रीवास्तव अमित सिंह डॉक्टर पंकज तिवारी अक्षर श्रीवास्तव एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी बृजेश सिंह के साथ समस्त निजी एवं सरकारी चिकित्सालय के प्रबंधक उपस्थित रहे।

