आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

“पत्रकारिता के धनी को बड़ी श्रद्धांजलि: एसपी संतकबीरनगर की संवेदनशीलता से रोशन हुआ दिवंगत पत्रकार की बेटी का भविष्य, 12वीं तक की पूरी पढ़ाई हुई फ्री!”

0

संतकबीरनगर:

कहते हैं कि इंसान भले ही इस दुनिया से रुखसत हो जाए, लेकिन उसके अच्छे कर्म और समाज के लिए किया गया समर्पण हमेशा जिंदा रहता है। संतकबीरनगर जनपद में मानवता और संवेदना की एक ऐसी ही अनूठी मिसाल देखने को मिली है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं और साथ ही महकते हुए भरोसे को फिर से जगा दिया है !

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री शोभित पाण्डेय के असमय निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का जो पहाड़ टूटा था, उसमें उनकी बिटिया कु. समृद्धि पाण्डेय की पढ़ाई को लेकर एक बड़ी चिंता बनी हुई थी। समृद्धि वर्तमान में ब्लूमिंग बड्स स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। पिता का साया उठने के बाद आर्थिक तंगी और भविष्य की अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे थे, लेकिन कहते हैं न कि जब अपनों जैसे जिम्मेदार लोग आगे आएं, तो अंधेरे कितने भी गहरे हों, उजाला होकर रहता है।

मसीहा बने एसपी संदीप कुमार मीना –

इस असहनीय पीड़ा और संकट के समय संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना एक फरिश्ता बनकर सामने आए। पत्रकारिता जगत के प्रति सम्मान और एक इंसानियत के नाते उन्होंने दिवंगत पत्रकार के परिवार की सुधि ली। एसपी साहब ने खुद पहल करते हुए ब्लूमिंग बड्स स्कूल के प्रबंधन से सीधे वार्ता की और बिटिया समृद्धि की पढ़ाई में आने वाली हर आर्थिक बाधा को दूर करने का बीड़ा उठाया।

स्कूल प्रबंधन ने भी निभाया सामाजिक दायित्व –

एसपी संतकबीरनगर के इस मानवीय अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्लूमिंग बड्स स्कूल के प्रबंधन ने भी बड़ा दिल दिखाया। स्कूल ने कु. समृद्धि पाण्डेय की कक्षा 10वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की संपूर्ण फीस माफ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया !

अब बिना किसी आर्थिक बाधा के यह बिटिया अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकेगी और अपने पिता के सपनों को पंख दे पाएगी। संतकबीरनगर पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में सहयोग करने के लिए स्कूल प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

यह खबर सिर्फ एक प्रशासनिक मदद की नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि जब खाकी और कलम एक साथ मानवता के धागे से जुड़ जाएं, तो हर तूफान को आसानी से मात दी जा सकती है। संतकबीरनगर पुलिस परिवार ने दिवंगत पत्रकार के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिए अपनी गहरी संवेदनाओं के साथ ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story