आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

गीडा में सियाराम मशीनरी के मजदूरों को मिला दीपावली का तोहफा, मिठाई-कंबल और बोनस पाकर खिले चेहरे !

0

सहजनवा, गोरखपुर।

धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर गीडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सियाराम मशीनरी में मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी में कार्यरत सभी मजदूरों को मिठाई, कंबल और बोनस के रूप में धनराशि वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम के आयोजक ग्राम भरोहिया, जिला संतकबीरनगर निवासी दीप नारायण यादव, अनुज स्वर्गीय सियाराम यादव ने मजदूरों को दीपावली का उपहार देकर सम्मानित किया। वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि राजाराम यादव (सीओ साहब) के हाथों संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मजदूरों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मजदूरों की मेहनत, लगन और समर्पण से ही किसी भी उद्योग की तरक्की संभव है। मजदूरों का सम्मान करना ही सच्ची दीपावली है।

वहीं दीप नारायण यादव ने कहा कि स्वर्गीय सियाराम यादव के बताए मार्ग पर चलते हुए संस्थान प्रत्येक वर्ष मजदूरों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करता रहेगा। मजदूर हमारे परिवार के सदस्य हैं और उनकी खुशहाली ही हमारी खुशहाली है।

मिठाई, कंबल और बोनस पाकर मजदूरों के चेहरे खिल उठे। सभी ने आयोजकों एवं मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संदेश: मजदूरों के सम्मान और खुशियों के साथ मनाई गई दीपावली, सियाराम मशीनरी ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story