ग्रामीण पत्रकार एसोसियशन में सम्मिलित नवागत पत्रकार साथियो के सम्मान में आयोजित हुआ सम्मान समारोह ।
संगठन वृक्ष रूपी परिवार है,जो अपने जड़ से लेकर तने की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित रहता है -सौरभ त्रिपाठी ।
गोरखनाथ राय उपाध्यक्ष व विष्णु स्वरुप मंत्री बनाये गए ।
संत कबीर नगर।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई की बैठक पी डब्लू डी सभागार मेंहदावल में आयोजित हुआ। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी उपस्थित रहे।ग्रामीण पत्रकार एसोसियशन तहसील इकाई मेंहदावल द्वारा नवागत पत्रकार साथियो के सदस्यता ग्रहण कर सगठन में निष्ठा रखने वाले पत्रकार साथियो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।ग्रामीण पत्रकार एसोसियशन परिवार में निष्ठा रख सम्मिलित हुए। जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने नवागत साथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया सगठन में शामिल होने वालो में प्रमुख रूप से गोरखनाथ राय, विष्णु स्वरूप, लालचंद गुप्ता,जयशंकर साहनी,धर्मराज अग्रहरी,जी बी पांडेय,अरुण कुमार संगठन में निष्ठा रखते हुए सगठन की विचारधारा से जुड़े।जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी द्वारा नवागत पत्रकार साथियो के स्वागत के पश्चात अपने सम्बोधन में कहा की सगठन एक वृक्ष रूपी परिवार है जिसको अपने जड़ से लेकर पत्तों तक की हिफाजत की जिम्मेवारी होती है।और इसकी जिम्मेदारी परिवार में शामिल सदस्य से लेकर मुखिया तक होती है। सगठन में निष्ठा रख शामिल हुए गोरखनाथ राय ने कहा आज पत्रकारों का सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन धरातल पर दिख रहा है। जहाँ पत्रकारों की सुरक्षा से लेकर सम्मान की गारंटी है। पत्रकार साथी विष्णु स्वरुप ने कहा कि पत्रकारों हितो कि रक्षा जीपीए में ही सम्भव है। धर्मराज अग्रहरी, जयशंकर निषाद,जीबी पांडेय, लाल चंद्र गुप्ता ने अपने सम्बोधन मे कहा कि जीपीए का हर कार्य धरातल पर नजर आ रहा है यही कारण है कि हम इस सगठन में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुनील अग्रहरी ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष महबूब पठान ने किया तहसील अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा की पत्रकारों के हितो के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी द्वारा गोरखनाथ राय को जिला उपाध्यक्ष व विष्णु स्वरुप को जिला मंत्री के रूप में मनोनयन पत्र देकर मनोनयन किया। इस दौरान शुभम जायसवाल,विनोद कुमार अग्रहरी,अम्बर बस्तवी, महबूब पठान,प्रेम नारायण राय,धर्मराज अग्रहरी,अवधेश कुमार पांडेय,विकास द्विवेदी, विष्णु स्वरूप,जयशंकर प्रसाद गोरखनाथ मिश्रा, गोरखनाथ राय, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, गोविंद बल्लभ पांडे, अनूप अग्रहरि, प्रदीप वर्मा, शाबान अली, रवि सिंह, आलोक बरनवाल, सुनील श्रीवास्तव,अतुल सिंह,सुनील कुमार अग्रहरी,अमित निषाद, मोहम्मद शमीम समेत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

