पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर बोला धावा, पीट-पीटकर किया लहूलुहान।
संत कबीर नगर- मगहर।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी से लगभग सौ मीटर पूर्व जुनियरहाई स्कूल के निकट शनिवार को अज्ञात मनबढ़ो ने युवक के ऊपर घात लगा कर हमला कर दिया। इस दौरान मनबढ़ो ने युवक को मारपीट कर बुरी तरह लहुलुहान कर घायल कर दिया।घायल युवक को अधमरा कर हमलावर फरार हो गये। घटना के बाद घायल युवक के साथी मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के जिला चिकित्सालय ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पछताछ कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
मनबढ़ों के हमले में घायल युवक नगर पंचायत मगहर के रानी बाजार निवासी आनन्द गुप्ता पुत्र ध्रुवेंद्र गुप्ता बताया जा रहा है।जिनके प्रापर्टी कारोबार से जुड़े होने की बात कही जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शनिवार को अपनी बाइक से पुलिस चौकी की ओर से कस्बे में जा रहे थे।अभी वह पुलिस चौकी से लगभग सौ मीटर पूर्व जुनियर हाईस्कूल के निकट पहुंचे ही थे।तभी पथरकट्ट आबादी के सामने मुख्य मार्ग पर घात लगाकर बैठे अज्ञात मनबढ़ो ने हमला कर दिया।जब तक वह कुछ समझ पाते पीटपीट कर लहुलुहान कर घायल करने के बाद हमलावर भागने में सफल हो गये। जिनके हमले से उनके सिर और मुंह में गम्भीर चोट आई। इस घटना के बाद पहुंचे उनके साथियों ने खून से लथपत घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।इस संबंध में चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि मैं एक मामले में दबिश में आया हूं।घायल युवक के परिवारीजन की ओर से तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
