आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संत कबीर नगर: ‘बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना’ के तहत 27 नवंबर को होंगे साक्षात्कार, 33 लाभार्थियों का होगा चयन !

0

संत कबीर नगर ।

जनपद के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चलाई जा रही ‘बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना’ के तहत चयन प्रक्रिया की तिथि घोषित कर दी गई है। योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आगामी 27 नवंबर को विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जयकेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के तहत जिले को कुल 33 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 20 तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 सीटें निर्धारित की गई हैं। योजना का लाभ लेने के लिए विभिन्न विकास खंडों में आवेदकों के प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं।

सीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में जिला स्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। यह साक्षात्कार 27 नवंबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे से विकास भवन सभागार में शुरू होगा। उन्होंने सभी आवेदकों को निर्देशित किया है कि वे अपने संबंधित विकास खंड कार्यालय से संपर्क स्थापित करते हुए निर्धारित तिथि और समय पर अपने मूल दस्तावेजों के साथ विकास भवन सभागार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story