भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व बस्ती जिला प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिन्हा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
संत कबीर नगर- मगहर।
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी बस्ती डा सतेन्द्र सिन्हा का भाजपाईयों ने मगहर में स्वागत किया।बस्ती जनपद प्रभारी रविवार को गोरखपुर से बस्ती जाते समय हाइवे पर कार्यकर्ताओं ने रोक कर स्वागत किया।
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री बस्ती जनपद प्रभारी डा सतेन्द्र सिन्हा के गोरखपुर से बस्ती जाने की सूचना मिली।उसके बाद नगर के अत्रेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय सहसंयोजक शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे पर हनुमान मंदिर के निकट पहुंचे। जहां पर क्षेत्रीय महामंत्री के आने का इंतजार कर रहे थे।इसी बीच उनका वाहन दिखाई दिया और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख क्षेत्रीय महामंत्री ने आपने को रोका।उसके बाद अत्रेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डा सतेन्द्र सिन्हा को माला और अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया।स्वागत करने वालों में कुलदीप मणि मिश्रा, सुजीत गुप्ता,चन्दन सैनी,दीपक कन्नौजिया,चन्दन श्रीवास्तव,अंगद निषाद, आदित्य निषाद,अभिषेक श्रीवास्तव,रविंद्र गुप्ता,अखिलेश निषाद आदि लोग शामिल रहे।

