तहसील सहजनवां में समाधान दिवस का आयोजन, फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी।
सहजनवां – गोरखपुर।
तहसील सहजनवा में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।
अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में फरियादियों की काफी भीड़ नजर आई। कई लोगों ने राजस्व, भूमि विवाद सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने मौके पर प्राप्त शिकायतों को दर्ज कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

