आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

रेलवे स्टेशन परिसर में पड़ी लकड़ियों में लगी आग, मची अफरातफरी !

0

आंधी में गिरे पेड़ों की लकड़ियों का नहीं हुआ निस्तारण, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच !

रिसिया रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को आंधी में गिरे पेड़ों की लकड़ियों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

बताया जाता है कि कुछ समय पहले आई आंधी के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में कई पेड़ गिर गए थे। इन पेड़ों की लकड़ियां परिसर में ही पड़ी हुई हैं। लंबे समय से लकड़ियों का निस्तारण नहीं होने से उनकी सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इन लकड़ियों के चोरी होने की शिकायतें भी सामने आने की बात कही जा रही है। इसी बीच लकड़ियों में आग लगने की घटना ने रेलवे परिसर की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड –

लकड़ियों में आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में पड़ी लकड़ियों को सुरक्षित स्थान पर रखने और उनका समय से निस्तारण कराने की जरूरत महसूस की जा रही है।

सुरक्षा और रखरखाव पर उठे सवाल –

रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक परिसर में ज्वलनशील सामग्री का लंबे समय तक बिखरा पड़ा रहना सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। समय रहते लकड़ियों को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा गया तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रह सकती है। अब देखना यह है कि संबंधित रेलवे अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर लकड़ियों के निस्तारण और सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story