खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, रिसिया में 59 मतदाता करेंगे मतदान !
ब्लॉक सभागार को बनाया गया मतदान केंद्र, सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा मतदान !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए विकास खंड रिसिया कार्यालय के सभागार को मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान की तैयारियों के तहत गुरुवार शाम को पोलिंग पार्टी और मतदान अधिकारी केंद्र पर पहुंच गए। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
खंड विकास अधिकारी सचिन कुमार भारती ने बताया कि रिसिया मतदान केंद्र पर खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव में कुल 59 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी अनिल मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुरुद्ध यादव, तहसीलदार सदर, खंड विकास अधिकारी सचिन कुमार भारती , थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय और नोडल अधिकारी सुरेश चंद राव, उपनिरीक्षक पवन कुमार त्रिपाठी सहित पुलिस अधिकारी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
