शान्तिपूर्ण मतदान के लिए भ्रमणशील रहे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 23 अक्टूबर।
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने निरन्तर भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया का जायज़ा लिया। तहसील कार्यालय भवन बहराइच में स्थापित मतदान केन्द्र पहुंच कर जहॉ जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र के अन्दर जाकर मतदान प्रतिशत, मतदान कार्मिकों तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया वहीं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात सुरक्षा कार्मिकों को शान्ति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सदर तहसील के निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन रिसिया में स्थापित मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

