आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

पुलिस लाइन में नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का हुआ भव्य उद्घाटन, एडीजी जोन गोरखपुर और डीआईजी बस्ती रहे मौजूद ।

0

वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ खुला नया पुलिस गेस्ट हाउस, एडीजी ने की सराहना और जिम का भी किया निरीक्षण ।

संत कबीर नगर।

रिजर्व पुलिस लाइन, संत कबीर नगर में नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस (अतिथि गृह) का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) गोरखपुर जोन, गोरखपुर राम कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन और फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नवनिर्मित अतिथि गृह का बारीकी से निरीक्षण किया और इसे पुलिस विभाग की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। एडीजी जोन गोरखपुर ने पुलिस गेस्ट हाउस की भव्यता और सुंदरता की सराहना करते हुए डीआईजी बस्ती और पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

आगंतुकों और अधिकारियों के लिए मिलेंगी बेहतर आवासीय सुविधाएं

इस नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यों से जनपद में आने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं अन्य आगंतुकों को ठहरने के लिए उच्चस्तरीय और सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराना है। इसके संचालन से रिजर्व पुलिस लाइन में आवास की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी, जिससे विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन में भी बड़ी सहूलियत मिलेगी।

नवनिर्मित जिम का भी किया गया निरीक्षण –

गेस्ट हाउस के उद्घाटन के उपरांत एडीजी जोन गोरखपुर राम कुमार ने पुलिस लाइन में ही नवनिर्मित जिम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिम में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इसकी सराहना की। अधिकारियों का मानना है कि पुलिस लाइन में जिम जैसी सुविधाओं के विकास से पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में ये प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित –

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन रामबली यादव तथा पुलिस अधीक्षक पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य गणमान्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को बेहतर कार्य-सुविधाएं और आधारभूत संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और यह नवनिर्मित गेस्ट हाउस व जिम इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story