रानी बाजार में नाली में झुका जर्जर बिजली का पोल कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह।
संत कबीर नगर- मगहर ।
नगर पंचायत मगहर के तिवारी टोला वार्ड के रानी बाजार में बिजली के पोल की जर्जर स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बिजली का पोल कमजोर होने के साथ ही नाली में होने से हादसे को दावत दे रहा है।समय रहते इनकी मरम्मत या बदला नहीं की गया।तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर के तिवारी टोला वार्ड के सभासद अवधेश सिंह ने बताया कि उनके वार्ड के रानी बाजार मोहल्ले में बिजली के पोल लंबे समय से लगे हुए हैं।जिसमें एक लोहे का खंभा विगत कई महीने से जर्जर अवस्था में खड़ा है।जो नाली में होने से लगातार बारिश,तेज हवा और मौसम की मार के कारण इनकी स्थिति और खराब हो गई है और वह पोल झुक गया है। इन पोल के आसपास से प्रतिदिन लोग गुजरते हैं। ऐसे में पोल गिरने से राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों की जान पर बन सकता है।सभासद ने बताया कि उक्त जर्जर बिजली के पोल की स्थिति के बारे में विद्युत विभाग के जिम्मेदारान को सूचित कर दिया गया है।इसके बावजूद जर्जर बिजली के खंभे को बदला नहीं जा सका है।करंट उतरने का खतरा बढ़ जाएगा और लोगों को गंभीर दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।खासकर बारिश के दिनों में यह खतरा और बढ़ जाता है।इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से जर्जर पोलों को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में अवर अभियंता रवि कुमार यादव ने बताया कि लोहे के जर्जर बिजली के पोल को बदलने की जानकारी मिली है। जिसके लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से पत्राचार भी किया गया है। जर्जर पोलों के बदले जाने की स्वीकृति मिलने के बाद तत्काल बदलवा देंगे।
