आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

पुलिस की बड़ी पहल: 107 खोए मोबाइल बरामद, 26.12 लाख रुपये के मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए !

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच ।

पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता। जनपद में खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 107 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब ₹26,12,830 आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार को बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।

पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सर्विलांस सेल और थाना स्तर पर गठित मोबाइल रिकवरी टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की गई।

जनपदीय सर्विलांस टीम ने सभी थानों से समन्वय स्थापित करते हुए भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की लगातार मॉनीटरिंग की। इसी प्रक्रिया के माध्यम से एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वनप्लस सहित विभिन्न कंपनियों के 107 गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।

मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे –

बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल धारकों ने बहराइच पुलिस एवं सर्विलांस टीम की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर जामकर (IPS) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सर्विलांस टीम को मिलेगा पुरस्कार –

पुलिस अधीक्षक बहराइच ने खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

आमजन से पुलिस की अपील –

पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई कि मोबाइल फोन खोने अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल स्थानीय थाने पर सूचना दें। मोबाइल के बिल/IMEI नंबर, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ आवश्यक शिकायत दर्ज कराएं तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करें।

CEIR पोर्टल: www.ceir.gov.in –

CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल के IMEI को ब्लॉक करने, शिकायत की स्थिति जांचने तथा मोबाइल के दोबारा नेटवर्क पर सक्रिय होने की जानकारी प्राप्त करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

बरामदकर्ता टीम –

CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मी एवं थाना स्तर पर गठित मोबाइल रिकवरी टीमें।

बहराइच पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस मिले, बल्कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में CEIR पोर्टल की उपयोगिता के प्रति आमजन में जागरूकता भी बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story