संत कबीर नगर: विजयदशमी और मूर्ति विसर्जन के चलते 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय, BSA ने जारी किया आदेश
Oplus_2228224
संत कबीर नगर:
विजयादशमी त्योहार और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सुगम यातायात प्रबंधन बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में 21 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी महोदया, संत कबीर नगर से प्राप्त अनुमति के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमित कुमार सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश –
बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी जिले के सभी प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगी:
- यू०प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) !
- सी०बी०एस०ई० (CBSE) !
- आई०सी०एस०ई० (ICSE) !
- यू०प्र० शिक्षा परिषद !
- संस्कृत शिक्षा बोर्ड !
- अन्य सभी मान्यता प्राप्त एवं गैर-सरकारी (प्राइवेट) विद्यालय !
प्री-प्राइमरी (प्ले-वे/नर्सरी) से लेकर कक्षा 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान 21.10.2026 को पूरी तरह बंद रहेंगे।
कड़ाई से अनुपालन के निर्देश –
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्र में स्पष्ट किया है कि छात्रहित और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों व प्राचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
