जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक क्षेत्र में हैं भ्रमणशील, विसर्जन स्थलों का ले रहे हैं जायज़ा !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 21 अक्टूबर।
श्री मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत जनपद में निरन्तर भ्रमणशील हैं।

डीएम व एसपी ने नगर क्षेत्र के झिंगहाघाट तथा तहसील महसी व नानपारा सहित अन्य क्षेत्रों में विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर हालात का जायजा ले रहे हैं तथा ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

डीएम व एसपी भ्रमण के दौरान विभिन्न विसर्जन स्थलों पर मौके पर तैनात प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों व सुरक्षा के लिए मुस्तैद सुरक्षा कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन कर रहें हैं।


