आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

बहराइच में अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग का सफल आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच।

जनपद में पहली बार आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग का सफल आयोजन JVS टेनिस अकादमी, स्टेशन क्लब, बहराइच में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्राची मिश्रा ने नेहा कश्यप को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सेमीफाइनल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में प्राची मिश्रा ने आरुषि मिश्रा को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

सब-जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में आकर्षी ने शिवानी को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।

वहीं सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में गरिमा सिंह ने मनीषा को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता परिणाम –

अंडर-18 जूनियर गर्ल्स –

🥇 स्वर्ण – प्राची मिश्रा।

🥈 रजत – नेहा कश्यप।

🥉 कांस्य – नेहा वर्मा।

🥉 कांस्य – आरुषि मिश्रा।

सब-जूनियर गर्ल्स –

🥇 स्वर्ण – आकर्षीक्ष।

🥈 रजत – शिवानी ।

🥉 कांस्य – ज्योति वर्मा ।

🥉 कांस्य – एनाया।

सीनियर महिला वर्ग –

🥇 स्वर्ण – गरिमा सिंह

🥈 रजत – मनीषा ।

🥉 कांस्य – भूमिका ।

🥉 कांस्य – राखी ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रणव मिश्रा, जूनियर एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता, रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शनिष मणीं मिश्रा लक्ष्मण अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के महासचिव प्रशांत शर्मा, इसरार, राजीव शर्मा, संजय मिश्रा सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन आदिदेव मिश्रा, सचिव, बहराइच सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने और बहराइच में सॉफ्ट टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story