रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 3 अभियुक्त गिरफ्तार।
आम की बाग में छापेमारी से मचा हड़कंप, ताश के 50 पत्तों के साथ ₹5,040 नकद बरामद।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाईव।
बहराइच।
रिसिया/बहराइच। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने परसा कोदी स्थित आम की बाग में छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मौके से 50 अदद ताश के पत्ते तथा ₹5,040 नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।
सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी सुधीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 05 सितंबर 2026 की रात करीब 9:15 बजे परसा कोदी स्थित आम की बाग में छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
ताश के पत्तों के साथ ₹5,040 बरामद –
पुलिस ने मौके से 50 ताश के पत्ते, जुए में लगा ₹4,900 मालफड़ तथा ₹140 जामा तलाशी बरामद की। इस तरह कुल ₹5,040 नकद बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. हसरत पुत्र शोहरत खां, निवासी परसा कोदी, थाना रिसिया, बहराइच।
2. जुमई पुत्र हैकल, निवासी भगतापुर, थाना रिसिया, बहराइच।
3. कलाम बाबू पुत्र हबीबुल्लाह, निवासी परसा कोदी, थाना रिसिया, बहराइच।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रिसिया में मु0अ0सं0 255/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में कस्बा चौकी प्रभारी सुधीर सिंह, हे0का0 पंकज राय, का0 शुभम वर्मा, का0 देवेंद्र कुमार एवं का0 गोविंद यादव शामिल रहे।
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में परसा कोदी स्थित आम की बाग में जुआ खेले जाने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि मौके से 50 ताश के पत्ते और ₹5,040 नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जुआ सहित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
