फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र के सहारे शिक्षक की नौकरी पाने का आरोप, डीएम से की गई शिकायत।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीरनगर-
आज दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को जनपद में फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र लगाकर सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रार्थी बाबूलाल यादव ने जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने और विभागीय वेतन व सरकारी खजाने की रिकवरी कराने की मांग की है।
आपको बताते चलें कि प्रार्थी बाबूलाल यादव निवासी ग्राम देवकली, थाना बखिरा, पोस्ट टिकरिया, जनपद संतकबीरनगर के अनुसार, गांव के ही राम उजागिर यादव पुत्र शिवपूजन यादव ने फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र लगाकर जनपद सिद्धार्थनगर में सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त की है।
शिकायती पत्र में बताया गया है कि आरोपी राम उजागिर यादव के विरुद्ध बखिरा थाने में आईपीसी की गंभीर धाराओं (मु0अ0सं0-219/1999 धारा 147, 148, 307, 308, 324, 323, 504, 506 भा0द0वि0 एवं मु0अ0सं0-6/14 धारा 309) के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
प्रार्थी का आरोप है कि इस खुलासे और पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत करने से नाराज आरोपी राम उजागिर यादव व कन्हैया यादव उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं तथा गंदी गालियां भी दे रहे हैं।
प्रार्थी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र को निरस्त किया जाए, आरोपी शिक्षक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाए, वर्ष 2016 से अब तक आहरित वेतन की रिकवरी की जाए और प्रार्थी व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
