बच्चों के साथ धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
सहजनवां – गोरखपुर।
जयप्रकाश नारायण बालिका विद्यालय, अनंतपुर सहजनवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सहजनवा श्री नमन मेहता ने रात में विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ जन्माष्टमी उत्सव में सहभागिता की।
उप जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर उल्लास और भक्ति का माहौल रहा।

