समाधान दिवस में आये पीड़ित अवनीश मौर्य ने एसडीएम पर लगाया धमकी देने का गंभीर आरोप।
Oplus_131072
सहजनवां, गोरखपुर।
समाधान दिवस के दौरान अपनी शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित अवनीश मौर्य ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अवनीश मौर्य का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्या के संबंध में एप्लीकेशन देने का प्रयास किया, जिस पर एसडीएम ने कथित तौर पर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि अपनी शिकायत रखने के बजाय उसे धमकाया गया, जिससे वह काफी परेशान है। अवनीश मौर्य ने मामले में उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, एसडीएम की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
