सपा नेता रोहित पांडेय ने मगहर में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक ।
संत कबीर नगर- मगहर।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रोहित पांडेय ने जनसंपर्क अभियान के क्रम में विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे का दौरा किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आलमगीर के आवास पर विभिन्न समसामयिक व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता रोहित पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से कहा कि कबीर की धरती आपसी सौहार्द के लिए जानी जाती है।उन्होंने सभी लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना और कार्यकर्ताओं के मनोबल को उत्साहित किया।इसके अलावा नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं व जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से बातचीत की। सपा नेता ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया।इस दौरान मुख्य रूप से मो तनवीर अहमद,मो गुलजार अहमद,मो मासा अल्ताफ, हाफिज मो अहमद,मो औरंगजेब,मो अफजल, मो सैफ सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
