आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी वसूलने का आरोपित गिरफ्तार, ढाई लाख नकद समेत बाइक, एसी और टीवी बरामद ।

0

आरोपित को गिरफ्तार कर बरामद सामान के साथ दरगाह शरीफ पुलिस टीम ।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच।

दरगाह शरीफ थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली और रंगदारी मांगने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे और निशानदेही पर 2.50 लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, एसी और एलईडी टीवी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित की पत्नी से धनराशि वसूल की थी।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूली –

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि आरोपित हिमांशु तायल उर्फ भूमि पुत्र सुभाष तायल निवासी फत्तेपुर, निकट डालमिया धर्मशाला, थाना कोतवाली नगर, बहराइच ने उसकी पत्नी का वजन कम करने की बात कहकर आपत्तिजनक फोटो प्राप्त किए। इसके बाद फोटो वायरल करने और पीड़ित के लड़के को जान से मारने की धमकी देकर उसकी पत्नी से कुल 5.20 लाख रुपये की धनराशि वसूल की गई। साथ ही 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी और वसूली गई धनराशि की बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया।

रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी – 

पुलिस टीम ने 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन, बहराइच के पास से आरोपित हिमांशु तायल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लाख रुपये नकद और दो अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें आपत्तिजनक फोटो भी पाए गए।

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित की निशानदेही पर उसके घर से डेढ़ लाख रुपये नकद, एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक डाइकिन 1.5 टन इन्वर्टर एसी और एक सैमसंग एलईडी टीवी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

2.50 लाख रुपये नकद ।

एक एचएफ डीलक्स प्लस मोटरसाइकिल (UP 40 BQ 3767) ।

एक डाइकिन 1.5 टन इन्वर्टर एसी ।

एक सैमसंग एलईडी टीवी ।

गिरफ्तारी टीम थाना प्रभारी अमितेंद्र सिंह, वकिरउद्दीन सिंह, उपनिरीक्षक पंकज चौरसिया, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय, हेड कांस्टेबल अंगद राय और कांस्टेबल विवेक यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story