प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मंदिरों में दीप प्रज्वलन, सीएचसी में मरीजों को फल वितरण और कपूरे बाबा मंदिर पर लगी चौपाल !
सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसिया में जले आशीर्वाद के दीप, लाभार्थियों से हुआ संवाद !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसिया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत, पंचायत भवनों, रेलवे स्टेशन चौराहे, मंदिरों तथा भाजपा पदाधिकारियों के घरों और लाभार्थियों के आवासों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना एवं शौचालय योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से संपर्क किया। इस दौरान लाभार्थियों से योजनाओं के संबंध में बातचीत कर उनके अनुभवों की जानकारी ली गई।
सीएचसी रिसिया में मरीजों को बांटे फल –
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया पहुंचे। यहां मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना के साथ मरीजों की सहायता का संदेश दिया।

कपूरे बाबा मंदिर पर लगी चौपाल, लाभार्थियों से संवाद –
बंगला चक स्थित कपूरे बाबा मंदिर परिसर में विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री रण विजय सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि संजय जयसवाल रहे।
चौपाल के दौरान पूरे मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र स्थापित कर दीप जलाए गए और पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हुए नारे लगाए गए।
मुख्य अतिथि रण विजय सिंह ने चौपाल में मौजूद महिला लाभार्थियों से एक-एक कर संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना एवं शौचालय योजना के बारे में जानकारी ली और योजनाओं से मिलने वाले लाभ की स्थिति जानी। महिला लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए बताया कि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सचिन भारती, सचिव महेश मिश्र, आलोक अग्रवाल, सरोज कुमार सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, महेश अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, सरोज शर्मा, अशोक शर्मा, राजेश तिवारी, राजेश सिंह, बीडीसी, अशोक चौहान, मनोज कश्यप, बीरबल चौहान,
समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
