प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बहराइच में सेवा संकल्प अभियान, पांच प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से बहराइच में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी बहराइच के निर्देशानुसार 17 सितंबर को जनपद के समस्त विकासखंडों में निर्मित अनुपूर्ण भवनों के साथ-साथ उचित दर दुकानों से संबंधित उचित दर विक्रेताओं ने भवनों एवं दुकानों को दीपमाला से सजाया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।

उचित दर विक्रेताओं ने अपने दुकानों से संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। इसके साथ ही राशन कार्ड लाभार्थियों द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के राशन सही समय पर पूर्ण मिलने की दशा में आभार व्यक्त किया गया। जनपद में कार्यरत अनुपूर्ण संचालकों एवं उचित दर विक्रेताओं द्वारा खाद्यान्न वितरण के माध्यम से लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के निर्णय के दृष्टिगत प्रदेश सरकार के प्रभावी प्रयासों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया
जनपद के प्रमुख कार्यक्रम स्थलों में उद्यान ऑडिटोरियम बहराइच, शहीद स्मारक स्थल पार्क, पुलिस लाइंस, मेडिकल कॉलेज और कचहरी गोशाला शामिल रहे। इन स्थलों पर संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम स्थलों को दीपमाला की सजावट एवं विद्युत झालरों से सजाया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित जन-मानस को शुभकामनाएं दीं। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी संबंधित पूर्ति निरीक्षकों एवं कर्मियों द्वारा उचित दर दुकानों पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
