मगहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, नगर कार्यालय और प्रतिष्ठानों पर हुआ पूजन व भंडारा !
संत कबीर नगर- मगहर ।
सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा पुत्र भगवान विश्वकर्मा की जयंती आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई।इस मौके पर नगर पंचायत कार्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर विश्वकर्मा भगवान के चित्र को रख कर विधि विधान से वैदिक मंत्रों के साथ पूजा पाठ कर सम्पन्न हुआ।इस मौके पर विश्वकर्मा डीजल सर्विस द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

सनातन धर्म के अनुसार भगवान ब्रह्मा की सातवीं संतान के रूप में भगवान विश्वकर्मा का कन्या संक्रांति के दिन अवतरण हुआ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने महलों हथियारों और सिंहासनों का निर्माण किया था। इसलिए भगवान विश्वकर्मा को शिल्पकार के साथ ही वास्तुकार भी कहा जाता है। प्रत्येक वर्ष भगवान विश्वकर्मा पूजा का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही फल, मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाया जाता है। इस खास अवसर नगर पंचायत कार्यालय में भी वाहन, मशीन और औजार आदि की साफ सफाई करने के साथ ही भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा-अर्चना किया गया।इसके करने से जातक को कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा से मुक्ति मिलती है और व्यापार में अपार सफलता मिलती है।इसके अलावा कस्बे के काजीपुर चौराहे पर विश्वकर्मा डीजल सर्विस पर भी धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाई गई ।इस दौरान पूरे दिन भजन कीर्तन हुआ और प्रसाद स्वरूप शाम को भंडारे का आयोजन किया गया।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा,पूर्व सभासद धर्मनाथ विश्वकर्मा,सुनील वर्मा, कृतेश पासवान,विजय गौड़,भोला पासवान,पवन यादव,श्यामधर विश्वकर्मा,सजंय दूबे,अवधेश सिंह,कृष्ण चंद्र सैनी,अतुल श्रीवास्तव,अमीरुद्दीन कादरी,धर्मनाथ विश्वकर्मा,रामू यादव,राम जतन पासवान आदि लोग मौजूद रहे।
