आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संतकबीरनगर – नवरात्रि की सफाई कर रहे युवकों पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा; एक को मृत समझकर छोड़ गए थे हमलावर।

0

खलीलाबाद (संतकबीरनगर)।

जिले के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश और वर्चस्व की खौफनाक दास्तान सामने आई है। नवरात्रि की तैयारियों में जुटे दो सगे भाइयों पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा है। हमलावर पीड़ितों को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई ने आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

काली मंदिर पर चल रही थी सफाई, तभी घात लगाकर आया मौत का साया –

घटना की सुगबुगाहट तब शुरू हुई जब वादी जनार्दन प्रसाद ने पुलिस को आपबीती सुनाई। उनके अनुसार, उनके बेटे दुर्गा प्रसाद और केसरी प्रसाद गांव के ही काली मंदिर पर आगामी नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर साफ-सफाई में जुटे हुए थे। इसी दौरान पुरानी कहासुनी की खुन्नस पाल बैठे दबंगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से घात लगा ली।

गाली-गलौज, ललकार और फिरवानघाती वार –

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए और ललकारते हुए दोनों भाइयों पर अचानक धारदार हथियारों से अंधाधुंध प्रहार शुरू कर दिया। हमले की इस भयानक तीव्रता से दोनों युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावर तब तक वार करते रहे जब तक वे बेदम नहीं हो गए और उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल पैदा हो गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 गिरफ्तार ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के कड़े निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया।

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 922/2026 धारा 191(2), 191(3), 109, 61(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जाल बिछाया। पुलिस ने त्वरित दबिश देते हुए नामजद अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:

  • अंशुल कन्नौजिया पुत्र जगदीश कन्नौजिया (निवासी- देवरिया गंगा, थाना कोतवाली खलीलाबाद)।
  • कन्हैया कन्नौजिया पुत्र प्रहलाद (निवासी- देवरिया गंगा, थाना कोतवाली खलीलाबाद)।
  • सिध्दार्थ कन्नौजिया उर्फ मोनू कन्नौजिया पुत्र होरीलाल (निवासी- देवरिया गंगा, थाना कोतवाली खलीलाबाद)।
  • सुमित कन्नौजिया पुत्र जगदीश (निवासी- देवरिया गंगा, थाना कोतवाली खलीलाबाद)।

इनमें से अंशुल और कन्हैया को उनके घर से तथा सिद्धार्थ और सुमित को तामेश्वरनाथ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:

इस सनसनीखेज खुलासे और गिरफ्तारी में उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अश्वनी तिवारी, हे0का0 धर्मेन्द्र पाण्डेय, का0 मनीष प्रभात और का0 आनन्द कुमार शुक्ला की भूमिका बेहद सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story