मगहर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा खुला ! सभासद गौरव निषाद के सनसनीखेज आरोपों से मचा हड़कंप, डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग !
संत कबीर नगर- मगहर।
नगर पंचायत मगहर में मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने जिला अधिकारी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उनके द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पर भ्रष्टाचार और अधिकारों के हनन का आरोप लगाया गया है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन एवं ईओ को कोई सुझाव देने पर कोई रुचि नहीं ली जाती है।कार्यालय से विकास कार्यों की जानकारी मांगने पर उन्हें जन सूचना के तहत मांगने को कहा जाता है।जब कि किसी सभासद को नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 332 के तहत नगर के विकास कार्यों की प्रमाणित कापी लेने का अधिकार प्राप्त है।उन्होंने पत्र में इसका भी जिक्र किया है कि नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले को धरना देने के बाद भी किसी भी जन सूचना का ईओ द्वारा आधी अधूरी एवं भ्रमित जानकारी दिया गया है।जिसकी डीएम से निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है।
