जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील मेंहदावल पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर- आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी संतकबीर नगर अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा तहसील मेंहदावल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों में दोनों विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।
तत्पश्चात शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए पूर्व में निस्तारित शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली गई तथा शिकायतकर्ताओं से निस्तारण के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी जाए।
इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।
