रोटरी क्लब एवं रोटैक्ट क्लब ने 2 अक्टूबर के अवसर पर मूक बधिर बच्चों के साथ बांटी खुशिया ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर –
दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को रोटरी क्लब एवं रोटैक्ट क्लब सन्त कबीर नगर द्वारा राष्ट्र पिता महत्मा गांधी और स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर मूक बधिर बच्चों में बांटी खुशिया।
आपको बताते चले कि रोटरी क्लब एवं रोटैक्ट क्लब सन्त कबीर नगर द्वारा राष्ट्र पिता महत्मा गांधी और स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रोटैक्ट क्लब की अध्यक्षा राजिया अन्सारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मूक बधिर विद्यालय बनकटिया सन्त कबीर नगर में बच्चों के बीच फल, बिस्कुट,टाफी, फ्रूटी एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित किया गया ।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री सरदार प्रीतपाल सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी एवं आचरण की शुद्धता पर बल देता है । सचिव दिग्विजय नाथ पांडेय ने कहा कि दोनों महान विभूतियों ने सार्वजनिक जीवन में उच्च नैतिक मानदंड स्थापित किया आज समाज को ईमानदारी व समरसता की जरूरत है इस अवसर पर रोटैक्ट क्लब की अध्यक्षा राजिया अन्सारी आयोजित कार्यक्रम में बढ़ चढ़ प्रतिभाग किया , नाजिया अन्सारी विद्यालय बनकटिया के सर्व सृजन विशेष शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान बनकटिया के प्रधानाचार्य नील कमल पाण्डेय , दुर्गेश पाण्डेय,दीवान चंद चौधरी (समन्वयक), धर्म राज, अमीषा सिंह,अजय सिंह रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डां आलोक सिन्हा, अखिलेंद्र सिंह, महेश कुमार रूंगटा, संजय प़काश शर्मा, श्रीमती सुनीता अग्रहरी, उमाशंकर पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव,बिजय कुमार राय, आदि लोग मौजूद रहे
