नगर पंचायत ने क्रास नाली का लगाया ढक्कन, राह हुई आसान ।
मगहर – संत कबीर नगर।
नगर पंचायत मगहर के तिवारी टोला से होते हुए नेशनल हाईवे तक जाने वाली सड़क के क्रास नाली पर लगा लोहे का ढक्कन कई माह पूर्व टूट गया था। जिसके कारण इस सड़क से आने वाले राहगीरों व स्थानीय नागरिको को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। जिसमें फंसकर कर लोग गिर जा रहे थे। जिसकी फोटो कस्बे के जागरूक लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन जागा।
नगर के मोहल्ला तिवारी टोला से होते हुए नेशनल हाईवे के दुर्गा मंदिर चौराहे तक जाती है।उस सड़क पर विकास तिवारी के मकान के पास नाली क्रास पर लगा लोहे का ढक्कन कई माह से टूट गया था, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही थी। मोहल्ले के नवयुवकों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद तिवारी टोला वार्ड के सभासद अवधेश सिंह ने संज्ञान और चेयरमैन से क्रास नाली पर स्लेव लवाने की मांग किया। जिसके क्रम में बुधवार को क्रास नाली स्लैप का ढक्कन लगवा दिया गया।क्रास पर ढक्कन लगने से नेशनल हाईवे तक का आवागमन सुगम हो गया। इस दौरान सभासद कृष्णचंद उर्फ चंदन सैनी, लिपिक संजय दूबे, विकास तिवारी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
