मार्ग दुर्घटनाओं को कम करने हेतु संतकबीर नगर पुलिस की पहल, हाईवे पर अवैध कट कराए गए बंद।
संतकबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर प्रियम राज शेखर पाण्डेय एवं यातायात प्रभारी परमहंस द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा एवं मार्ग दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान हाईवे पर अवैध रूप से बनाए गए कटों को चिन्हित कर उन्हें बंद करवाने की कार्यवाही की गई।
ज्ञात हो कि हाईवे पर अवैध कटों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है, जिससे आमजन की जान-माल को खतरा उत्पन्न होता है। उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए संतकबीर नगर पुलिस द्वारा यह प्रभावी पहल की गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनाई जा सके।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थानों से ही यू-टर्न लेने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई।

पुलिस द्वारा भविष्य में भी सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।
