मगहर चौकी प्रभारी ने नेशनल हाईवे के पास शराब की दुकानों और संदिग्धों की रात में की औचक जांच।
मगहर – संत कबीर नगर।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत मगहर में स्थित देशी शराब और कम्पोजिट शराब की दुकानों का शनिवार देर रात जांच किया। इस दौरान शराब की दुकानों पर संदिग्धों व्यक्तियों से पूछताछ किया।
मगहर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से नेशनल हाईवे के निकट देशी शराब और कम्पोजिट शराब की दुकानों पर अपने हमराहियों के साथ पहुंचे। जहां दुकान के मुनीब से मिल कर दुकान की जांच किया। इसके साथ ही वहां पर बैठ कर शराब पीने वाले और आस पास घूमने,खड़े रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ किया गया।इस दौरान किसी प्रकार की कोई आपत्ति जनक सामग्री अथवा संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिले।इस दौरान चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव,अरुण कुमार,रमेश कुमार,अरमान अली आदि मौजूद रहे।

