आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

खस्ताहाल सड़क और जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें, हादसे को दावत दे रहा मगहर का रसूलपुर बयारा मार्ग !

0

संतकबीरनगर- मगहर !

नगर पंचायत मगहर से रसूलपुर बयारा को जोड़ने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है।सड़क में जगह जगह बड़े गड्ढे के साथ उसमें भारी जलजमाव होने से राहगीर जान जोखिम में डाल कर आने जाने को मजबूर हैं।

नगर जूनियर हाईस्कूल तिराहे से ग्राम रसुलपुर, ब्यारा को जाने वाली सड़क की कई प्रमुख सड़कों में से एक मानी जाने वाली सड़क है।जो पशु चिकित्सालय तक नगर पंचायत की सीमा क्षेत्र में होना बताया जाता।इस सड़क प्राथमिक विद्यालय,इण्डेन गैस एजेंसी कार्यालय,पशु चिकित्सालय और निजी अस्पताल स्थित है। इतना ही नहीं इस मार्ग से स्कूली बच्चे रोजाना विद्यालय आते जाते हैं।मिडिल स्कूल तिराहे से लेकर पशु अस्पताल मोड़ तक सड़क में जगह जगह टूट फूट कर गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण उसमें जल जमाव रहता है।जोगी यादव ने बताया कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा होने से कई राहगीर गिर कर घायल हो चुके हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं भी गिर चुकी हैं। ख़राब सड़क को बनवाने के लिए नगर पंचायत के जिम्मेदार लोगों से कहा गया। चेयरमैन पति नूरुज्जमा अंसारी ने राबिश गिरवाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। ग्राम बयारा निवासी अनिल चौहान ने बताया कि नगर पंचायत सीमा में पड़ने वाली सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हैं।जिस पर चलना खतरों से खाली नहीं है।सड़क के दोनों किनारे पर नाली का निर्माण सड़क से ऊंचा होने से बरसात का पानी नाली में नहीं जाता है और सड़क पर जलजमाव बना रहता है और आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध चेयरमैन पति नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि सड़क को ग्रामीण क्षेत्र की पाइप लाइन बिछाने के लिए जलनिगम ठेकेदार ने सड़क को खोद दिया और वैसे छोड़ दिया।मौसम ठीक होने पर गड्ढे में राबिश डालवायेंगें।इस संबंध में प्रभारी ईओ सीमा राय से जानने का प्रयास किया।उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही लेकिन उनका जवाब नहीं मिल सका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story