आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

डीएम ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।

0

डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती कलेक्ट्रेट में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।

जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

डीएम द्वारा महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर डीएम व एडीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर जनपदवासियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का दिया संदेश।

 

 संत कबीर नगर-

आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी श्री मालिक अनुज मलिक की अध्यक्षता में आज सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की 157वीं एवं इमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षाेल्लास के वातावरण में कलेक्ट्रेट में मनायी गयी।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुज मलिक द्वारा प्रातः 08.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तदुपरान्त जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों एवं छात्र/छात्राओं के साथ राष्ट्रगान गाते हुए देश की एकता, अखण्डता एवं अहिंसा की शपथ दिलायी गई।

जिलाधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह सहित सभी अधिकारीगणों, कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों नें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुये पुष्प अर्पित किया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रट में आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों, समाजसेवियों, पत्रकारों को गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर बधाई एवं उनके पधारने का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सिद्धान्तों एवं आदर्शों के व्यहारिक पक्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धा होगी। उन्होंने गांधी जी के अहिंसात्मक नेतृत्व शैली, विचारधारा, सत्यनिष्ठा, देशभक्ति एवं शास्त्री जी के आत्मबल तथा साहस पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित लोगों से इन महापुरुषों की जीवन शैली एवं कार्यशैली से सीख लेकर उसे अपनी कार्यशैली में सुमार करने हेतु प्रेरित किया।

 

जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित छात्र/छात्राओं को शिक्षा के प्रति उनका रूझान एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रति उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि हमारा जन्म कही भी और किसी भी परिवार में हो सकता है इस पर हमारा कोई नियत्रंण नही लेकिन हमें अपने सघर्षों एवं मेहनत के बदौलत कहा तक जाना है इसका मूल आधार शिक्षा है। उन्होंने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्र/छात्राओं को हर परिस्थितियों में अपने मनोबल को ऊॅचा रखने, संघर्ष करने एवं कठिन परिश्रम कर बेहतर शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने गॉधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमसब को ऐसी शिक्षा लेनी है जिससे ज्ञान के साथ हमारे उत्तम चरित्र का भी निर्माण हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी इच्छाशक्ति के धनी थे, विपरित परिस्थितियों में भी इन महापुरूषों ने अपने धैर्य, साहस एवं आत्मबल से देश और समाज को नई दिशा देने साथ के देश के नागरिकों में आत्मनिर्भरता का जज्बा भरने का अनुकरणीय कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी एक व्यक्ति न होकर ‘‘व्यक्तित्व’’ थे, उनके कार्य कुशलता अपने आप में अद्वितीय थी, इसीलिए आज हम सब उन्हें महापुरुष के रूप में याद करते हैं।

अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश, मानवता एवं समाज के हर वर्ग के सच्चे विकास के प्रति गांधीजी एवं शास्त्री जी की सोच को आज के परिवेश में वर्तमान सरकार के निर्देशन और मार्गदर्शन में विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाना और शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व्यक्ति का उत्थान करना और उसे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजिक विकास की मुख्य धारा से जोड़ना तथा महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सपनों का भारत का निर्माण करने में सत्यनिष्ठा के साथ अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज 2 अक्टूबर का यह पावन दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि आज ही के दिन दो ऐसे महान सपूतों का जन्म हुआ था जिन्होंने देश की तकदीर और तस्वीर दोनों को बदलने का काम किया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, और स्वराज का एक जीवंत संदेश है। गांधी जी ने हमें सिखाया कि बिना हथियार उठाए भी सत्य के प्रति अडिग रहकर बड़े से बड़े साम्राज्य को झुकाया जा सकता है।

उन्होंने केवल देश को आज़ाद ही नहीं कराया, बल्कि समाज में स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के कल्याण का जो सपना देखा था, उसे पूरा करना आज हम सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं दूसरी ओर, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में देश का कुशल नेतृत्व किया। एक लोक सेवक के रूप में हमारे लिए इन दोनों महापुरुषों के विचार केवल किताबों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि इन्हें हमें अपनी कार्यशैली में उतारना होगा। हमारा यह दायित्व है कि कलेक्ट्रेट या किसी भी सरकारी दफ्तर में आने वाले हर एक आम नागरिक की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर, पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ निस्तारण करें। कार्य के प्रति ईमानदारी ही इन महान विभूतियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान सहित देशभक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुति की गयी।

इस अवसर पर समाज सेवी/वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के कर्मों, सिद्धान्तों और उनकी सरल जीवन शैली पर विभिन्न तरीकों और उदाहरणों को प्रस्तुत करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों में अहिंसात्मक दृढ़ता, सादगीपूर्ण परन्तु महत्वाकांक्षी व्यक्तित्व, उनका जीवन दर्शन आदि पर अपने विचार व्यक्त करते हुये वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता की आवश्यकता पर जोर दिया।

तत्पश्चात गांधी जी एवं शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार शिवकुमार गुप्ता, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, ओ0एस0डी0 राकेश कुमार, ई0डी0एम0 राकेश कुमार सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण सहित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story