धूमधाम से मनाई गई शास्त्री व गांधी जयंती, निकली प्रभात फेरी।
धूमधाम से मनाई गई शास्त्री वो गांधी जयंती,निकली प्रभात फेरी।
मगहर – संत कबीर नगर ।
राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान-मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पर शुक्रवार को क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के साथ ही सरकारी,गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पितकर श्रद्धांजलि दी गयी।
नगरपंचायत चेयरमैन अनवरी बेगम ने कार्यालय व इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा राकेश सिंह ने विद्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कासिमुन्निशा गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक काजी अदील अहमद,प्राथमिक विद्यालय रसुलपुर में प्रधानाध्यापक भीम शंकर कन्नौजिया,पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशरफ़ाबाद के प्रधानाध्यापक दिलीप गुप्ता ने विद्यालय पर झण्डा रोहण किया।क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम मगहर के कर्मचारियों के द्वारा दो अक्टूबर गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आश्रम के मंत्री इन्द्रेश कुमार के नेतृत्व में आजादी के दीवानों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते गीत गाते हुये प्रभातफेरी निकाली गयी।जो गांधी आश्रम से निकल कर नगर का भ्रमण करते हुये पुनः गांधी आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई।उसके बाद ध्वजारोहण और सूत यज्ञ का आयोजन किया गया।आश्रम के मंत्री इन्द्रेश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे।उन्होंने लोगो को स्वदेशी वस्तुओं को अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।जिसके परिणाम स्वरूप स्वयं चर्खा चला कर सूत बनाते और उससे तैयार कपड़े ही धारण करते थे।इस मौके पर विभिन्न सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधनमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया गया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी,अहमद अली,संजय दूबे,पूर्व मंत्री राम अशीष शर्मा,राम जीत पांडेय,शिव शंकर यादव,श्याम बिहारी मिश्रा,ताहिर हुसैन,खुर्शीद खां,समीउज्जमा सामी,पूर्व सभासद परवेज कौसर,राम मूरत,राजेन्द्र यादव,आदि लोग मौजूद रहे।

खादी वस्त्र नहीं विचार है,इसे लोगों को अपनाने की है- नीरज
मगहर।पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती कार्यक्रम में पहुंचेजिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि स्वदेशी अपनाने का नारा तभी सार्थक होगा जब खादी वस्त्र को कपड़ा ही न समझे उसे विचार के रूप धारण करें। उन्होंने गांधी जयंती के मौके पर आश्रम के मंत्री मंत्री इंद्रेश कुमार ,आश्रम के प्रबन्ध कारिणी सदस्यों व कर्मचारियों के साथ बैठ कर चरखा चलाया और खादी वस्त्रों के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात की।उन्होंने प्रभात फेरी के माध्यम से खादी के प्रति जन जागरूकता अभियान भी चलाया।सभी के साथ बैठकर चरखा चलाकर सूत कातकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
गांधी जयंती पर आश्रम खादी वस्त्रों पर दे रहा विशेष छूट ।
– गांधी जयंती पर सूती खादी पर 30% व रेशम कपड़े पर 25%की छूट।
मगहर। श्री गांधी आश्रम मगहर के मंत्री इन्द्रेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर मंत्री गांधी आश्रम के किसी विक्री भण्डार से खादी व रेशम के कपड़ो को खरीदने पर 2अक्टूबर से 90दिनों तक विशेष छूट दिया जाएगा।खादी पर 30प्रतिशत व रेशमी कपड़ों पर 25प्रतिशत की छूट आगामी 90दिनों तक दी जाएगी।भंडारण देख रहे राम शंकर यादव ने बताया कि वर्ष 24-25में जहां 75 हजार सालाना बिक्री थी।वह वर्ष 25-26 में बढ़ कर 8 लाख तक हो गईहै।वर्तमान मंत्री के कार्य काल में खादी व रेशम कपड़ो की बिक्री के साथ ही कपड़ो का भंडारण भी बढ़ा है।

